71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण आज; राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म ’12th Fail’ को मिलेगा, जबकि सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म ‘Kathal: A Jackfruit Mystery’ को प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए और अभिनेता विक्रांत मैसी को 12th Fail के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

बीते महीने यानी 1 अगस्त को प्रसारण मंत्रालय ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा की थी और आज 23 सितंबर को सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार साल 2023 में रिलीज़ हुई फिल्मों के आधार पर प्रदान किए जा रहे हैं।

71st National Film Awards to be presented today

मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, विज्ञान भवन में होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह:

 

सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी हाल ही में घोषणा हुई थी, जिसके बाद अभिनेता ने आभार व्यक्त किया और सिनेमा जगत से उन्हें बधाइयाँ भी मिलीं।

अन्य विजेताओं की सूची

  • शाहरुख खान: फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त रूप से)
  • विक्रांत मेसी: फिल्म 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त रूप से)
  • रानी मुखर्जी: फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)

 

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है: 

 

श्रेणी

विजेता कलाकार/फिल्म

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

कटहल

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)

दादासाहेब फाल्के सम्मान

मोहनलाल

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

‘द केरल स्टोरी’ (सुदीप्तो सेन)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म

‘भगवंत केसरी’

सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म

‘वश’

बेस्ट तमिल फीचर फिल्म

‘पार्किंग’

बेस्ट कन्नड़ फिल्म

‘द रे ऑफ होप’

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर

शिल्पा राव (जवान के चलेया के लिए)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर

पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी

द केरल स्टोरी

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर

सैम बहादुर

स्पेशल मेंशन

एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) – एम आर राजाकृष्णन

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन

एनिमल (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ गीत

बलगाम (द ग्रुप) – तेलुगु

 

 

नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची:

 

श्रेणी

विजेता फिल्म/कलाकार

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक

उत्पल दत्त (असम)

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री

गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)

सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट

सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पैडी मैन (मलयालम), द सी और सेवन विलेजेज (ओडिया)

बेस्ट म्यूजिक नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड

द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)

बेस्ट एडिटंग नॉन फीचर फिल्म

मूविंग फोकस (इंग्लिश)

बेस्ट साउंड डिजाइन नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड

धुंधगिरी के फूल (हिंदी)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड

लिटिल विंग्स (तमिल)

बेस्ट डायरेक्टर नॉन फीचर फिल्म

पीयूष ठाकुर, द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)

बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फीचर फिल्म

गिद्ध द स्कैवेंगर (हिंदी)

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल कंसर्न अवॉर्ड

द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)

बेस्ट आर्ट्स/कल्चर नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड

टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)

बेस्ट नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड

द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)

 

आइए जान लेते है, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के बारे में:

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा में कलात्मक और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार पहली बार 1954 में शुरू हुआ था। तब से यह पुरस्कार भारतीय फिल्म उद्योग में गुणवत्ता और सृजनात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

प्रशासन और संचालन:

  • शुरुआती व्यवस्था: 1973 से 2020 तक इसका संचालन भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय (Directorate of Film Festivals) द्वारा किया गया।
  • वर्तमान व्यवस्था: 2021 से इन पुरस्कारों का संचालन और आयोजन भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) द्वारा किया जा रहा है।

 

चयन और पुरस्कार समारोह:

  • हर वर्ष सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय निर्णायक मंडल (National Jury) विजेता फिल्मों और कलाकारों का चयन करता है।
  • पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में आयोजित होता है।
  • यहाँ भारत के राष्ट्रपति विजेताओं को सम्मानित करते हैं।
  • इसके बाद राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (National Film Festival) का आयोजन किया जाता है, जहाँ पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का सार्वजनिक प्रदर्शन होता है।

पुरस्कारों का महत्व:

  • यह पुरस्कार न सिर्फ पूरे भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पहचान देता है, बल्कि देश के प्रत्येक क्षेत्र और भाषा की उत्कृष्ट फिल्मों को भी सम्मानित करता है।
  • इसका उद्देश्य भारतीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना और फिल्मकारों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना है।

 

निर्णायक मंडल और नियम:

श्रेणियाँ: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मुख्यतः 3 श्रेणियों में दिए जाते हैं:

  1. फीचर फिल्में
  2. गैर-फीचर फिल्में
  3. सिनेमा

चयन प्रक्रिया: निर्णायक मंडल की नियुक्ति NFDC करता है। इसमे सरकार या किसी संस्था का चयन पर कोई प्रभाव नहीं होता।

पात्रता मानदंड:

  • फिल्म के निर्माता और निर्देशक भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • फिल्म का निर्माण भारत में होना आवश्यक है।
  • फिल्म को संबंधित वर्ष में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से प्रमाणित होना चाहिए।
  • विदेशी सह-निर्माण के मामलों में विशेष शर्तें लागू होती हैं।
  • 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच प्रमाणित फिल्में ही विचार योग्य होती हैं।

 

पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:

पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म “श्यामची आई” को मिला। इसे अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। यही पुरस्कार आगे चलकर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के रूप में जाना गया।

 

निष्कर्ष:

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार न सिर्फ भारतीय सिनेमा की कलात्मक और तकनीकी उत्कृष्टता का सम्मान हैं, बल्कि यह विभिन्न भाषाओं और शैलियों में बनी फिल्मों की विविधता और गहराई को भी दर्शाते हैं।

latest posts