अमेरिकी युद्धपोतों की बढ़ती हलचल के बीच वेनेज़ुएला ने सीमा पर 15,000 सैनिक तैनात किए

वेनेज़ुएला ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए कोलंबिया सीमा पर 15,000 सैनिकों की तैनाती की घोषणा की है।  वेनेजुएला के एक मंत्री ने बयान दिया कि देश मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक 53 टन मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं

स्थानीय मीडिया आउटलेट नोटिसियस वेनेविजन के अनुसार, मंत्री कैबेलो ने बताया कि आपराधिक समूहों से निपटने के लिए कोलंबिया सीमा पर सुरक्षा और मज़बूत की जाएगी, जिसमें विमान, ड्रोन और नदी सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं शामिल होंगी। साथ ही उन्होंने कोलंबियाई अधिकारियों से भी पूरे क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए इसी तरह की कार्रवाई करने का आह्वान किया।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिकी नौसेना ने लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ अभियान के तहत दक्षिणी कैरेबियाई क्षेत्र में दो अतिरिक्त युद्धपोत भेजे हैं।

कैरेबियन सागर की भौगोलिक स्थिति:

कैरेबियन सागर की भौगोलिक स्थिति वेनेजुएला को विशेष रणनीतिक महत्व प्रदान करती है। देश की उत्तरी सीमा कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर से मिलती है, जहां कई छोटे द्वीप और टापु स्थित हैं। यह स्थान न केवल क्षेत्रीय लाभ देता है, बल्कि व्यापार मार्गों और तेल निर्यात से जुड़े महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर नियंत्रण की क्षमता भी प्रदान करता है। हालांकि, यह स्थिति वेनेजुएला को अमेरिका जैसे देशों से संभावित खतरों से पूरी तरह सुरक्षित नहीं रखती। इसके बावजूद, कैरेबियाई क्षेत्र में इसकी यह भौगोलिक स्थिति आर्थिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अमेरिका ने वेनेज़ुएला के नजदीक तैनात किए थे विध्वंसक युद्धपोत-

अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका ने वेनेज़ुएला के नज़दीक तीन विध्वंसक युद्धपोतों की तैनाती की है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ वैश्विक अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने इन ड्रग कार्टेल्स को आतंकवादी संगठन करार देते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया था। वहीं दूसरी ओर, कराकस का आरोप है कि वॉशिंगटन इस कार्रवाई को बहाना बनाकर वेनेज़ुएला पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

Venezuela deploys 15,000 troops to border amid increased activity of US warships