ट्रम्प समर्थक चार्ली कर्क की हत्या: विश्वविद्यालय कार्यक्रम में गर्दन पर गोली, अमेरिका में 1 साल में 5 हाई-प्रोफाइल नेताओं पर हमले का किया गया प्रयास..

अमेरिकी कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गुरुवार, 10 सितंबर 2025 को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्हें बुधवार को यूटा के एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई। उन्होंने तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट ke अनुसार एक शख्स की गिरफ्तारी की बात कही गई थी, लेकिन बाद में अधिकारियों ने साफ किया कि असली हमलावर अब भी फरार है।

Trump supporter Charlie Kirk murdered

नजदीकी बिल्डिंग से चलाई गई: यूनिवर्सिटी प्रशासन-

 

यूटा वैली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि गोली एक नज़दीकी इमारत से चलाई गई थी, जो लगभग 200 गज की दूरी पर स्थित है। वहीं, चश्मदीद गवाहों का कहना है कि गोली बेहद सटीक निशाने के साथ दागी गई, जिससे यह शक गहरा रहा है कि इसमें किसी प्रशिक्षित शूटर का हाथ हो सकता है।

 

कुछ गवाहों ने यहां तक दावा किया कि गोली संभवतः इमारत की छत से चलाई गई होगी। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

 

ट्रंप की प्रतिक्रिया: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर लिखा कि किर्क महान और ऐतिहासिक व्यक्तित्व थे। ट्रंप ने कहा कि चार्ली ने आजादी, लोकतंत्र और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। वह सच्चाई और स्वतंत्रता के शहीद हैं। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी अमेरिका के युवाओं की नब्ज और दिल को किर्क से बेहतर नहीं समझता था।

चार्ली के सम्मान में झुका रहेगा अमेरिकी झंडा

ट्रंप ने एक दूसरी पोस्ट में लिखा, ”चार्ली किर्क, एक सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त थे. उनके सम्मान में, मैं संयुक्त राज्य में सभी अमेरिकी झंडों को रविवार शाम 6 बजे तक आधा झुकाकर रखने का आदेश देता हूँ.”

यूटा के गवर्नर ने घटना को काला दिन बताया

यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने चार्ली किर्क की हत्या को राज्य और देश दोनों के लिए काला दिन करार दिया। उन्होंने कहा, “यह हमारे देश के लिए सबसे दुखद दिन है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह एक राजनीतिक हत्या है।”

गवर्नर ने आगे यह भी जोड़ा कि राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी क्षमता के साथ जांच में लगी हैं और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

 

एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया:

अमेरिका में चार्ली किर्क की हत्या की जांच में तेज़ी आ गई है। FBI डायरेक्टर काश पटेल के मुताबिक, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, लेकिन कुछ अधिकारियों का कहना है कि हमलावर अभी फरार हो सकता है। प्रारंभिक जांच में राजनीतिक दुश्मनी की संभावना पर ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि किर्क के विचार अक्सर विवादास्पद रहे हैं। खबर है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस यूटा पहुंचेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

चार्ली किर्क कौन थे?

चार्ली किर्क, 31 वर्ष के, 1993 में शिकागो के एक धनी उपनगर में जन्मे और पले-बढ़े। उनकी राजनीतिक यात्रा कम उम्र में ही शुरू हो गई। 2012 में, जब वह हाई स्कूल में थे, उन्होंने ब्राइटबार्ट न्यूज़ के लिए एक लेख लिखा, जिसमें उन्होंने स्कूल के पाठ्यपुस्तकों में पक्षपात का आरोप लगाया।

चार्ली किर्क को सबसे अधिक TPUSA (Turning Point USA) के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में 2012 में इस संगठन की स्थापना की। संगठन ने तेजी से विस्तार किया और अमेरिका के कॉलेजों में अपनी पहुंच बनाई। कहा जाता है कि TPUSA के 800 से अधिक चैप्टर अलग-अलग कॉलेजों में सक्रिय हैं।

संगठन ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में युवाओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार्ली की कॉलेज छात्रों के साथ डिबेट्स और सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियाँ अक्सर वायरल होती थीं। इसके अलावा, वह फॉक्स न्यूज पर ‘द कर्क शो’ के होस्ट भी थे।

ट्रम्प के चुनावों में रही अहम भूमिका:

चार्ली किर्क ने डोनाल्ड ट्रंप के प्रति वफ़ादारी दिखाई। 2016 की ट्रंप की जीत से लेकर जुलाई 2019 तक उन्होंने Students for Trump के तहत दस लाख छात्रों को भर्ती कर ट्रंप के पुनर्निर्वाचन अभियान में भाग लिया। उन्होंने 2020 के चुनाव धोखाधड़ी के दावों और ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी तक उनका समर्थन जारी रखा। इसी दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध, समलैंगिक विवाह, विविधता कार्यक्रमों और जॉर्ज फ्लॉयड को लेकर विवादास्पद टिप्पणियाँ भी की।

 

इजरायल के करीबी माने जाते थे किर्क:

रिपोर्ट के अनुसार, चार्ली किर्क इजरायल का खुलकर समर्थन करते थे। TPUSA के कई इजरायल समर्थक संगठनों से उनके संपर्क थे, और वह अपने कार्यक्रमों में इजरायल समर्थक व्यक्तियों को बुलाते थे। चार्ली खुद इजरायल जा चुके थे, जहां उन्होंने देश के लिए ट्रंप की नीतियों की सराहना की थी।

चार्ली किर्क की संपत्ति:

सिलेब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, चार्ली किर्क की कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर अनुमानित है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास अमेरिका के एरिज़ोना और फ्लोरिडा में लग्जरी फ्लैट्स सहित भारी रियल एस्टेट निवेश हैं, इसके अलावा, उनकी अधिकांश आमदनी पुस्तकों की बिक्री, पॉडकास्ट और ऑनलाइन शो से होती है, जो उन्हें लगातार वित्तीय रूप से समर्थ बनाती है।

 

चार्ली किर्क ने भारतीयों के वीज़ा पर उठाए थे सवाल:

चुनाव प्रचार के दौरान अमेरिका फर्स्ट” ट्रंप एजेंडा को आगे बढ़ाने में चार्ली किर्क भी सक्रिय रहे। 2 सितंबर, 2025 को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि अमेरिका को भारत से आने वाले लोगों के लिए वीज़ा देने की आवश्यकता नहीं है।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि, “शायद किसी भी तरह के अवैध आव्रजन ने अमेरिकी कामगारों को उतना प्रभावित नहीं किया है जितना भारतीयों ने किया। बहुत हो गया। हम पूरी तरह भर चुके हैं और अपने लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

अमेरिका में पिछले एक साल में हाई-प्रोफाइल हमलों की सूची

पिछले एक साल में अमेरिका में कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों पर गोलीबारी के हमले देखे गए, जिनमें राष्ट्रपति और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

  1. डोनाल्ड ट्रंप: (13 जुलाई 2024)राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान 20 वर्षीय हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने कई राउंड गोलियां चलाईं। ट्रंप बच गए, लेकिन एक गोली उनके कान को छूकर निकली। इस घटना में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया।
  2. डोनाल्ड ट्रंप: (15 सितंबर 2024): पेंसिल्वेनिया हमले के दो महीने बाद, फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब के बाहर ट्रंप पर कथित रूप से दूसरा हमला हुआ। भारी हथियारों से लैस यूक्रेन समर्थक शूटर रयान राउथ को सीक्रेट सर्विस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
  3. निक फ्यूएंट्स (18 दिसंबर 2024): दक्षिणपंथी कार्यकर्ता निक फ्यूएंट्स पर इलिनोइस के बेर्विन में उनके घर के बाहर हमला हुआ। हमलावर के पास पिस्तौल, क्रॉसबो और आग लगाने वाले उपकरण थे। फ्यूएंट्स बच गए, जबकि हमलावर को पुलिस ने तुरंत गोली मारकर नियंत्रित किया।
  4. मेलिसा हॉर्टमैन: (14 जून 2025): मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व स्पीकर मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति को उनके घर पर गोली मार दी गई। उसी रात एक अन्य हमले में राज्य के सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी घायल हुए। मामले में 57 वर्षीय वेंस लूथर बोल्टर को गिरफ्तार किया गया।
  5. चार्ली किर्क: (10 सितंबर 2025): ट्रंप के लंबे समय से समर्थक और TPUSA के संस्थापक चार्ली किर्क की हत्या यूटा वैली यूनिवर्सिटी में की गई। दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली की गर्दन में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

निष्कर्ष:

यह घटनाओं की श्रृंखला अमेरिका में राजनीतिक असुरक्षा और हिंसा की गंभीर तस्वीर पेश करती है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक नेतृत्व पर भी दबाव बढ़ गया है।