ICC ने बदले Cricket Rules- Time Wasting पर 5 Penalty Runs, Pink Ball समेत कई बड़े बदलाव !
ICC ने 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद शुरू होने वाली International Series के लिए नई Playing Conditions लागू की हैं। इनमें Time Wasting पर 5 Penalty Runs, Daytime Test में Pink Ball का Trial और ODI T20I के Wide Ball Rule समेत कई बदलाव शामिल हैं।
New ICC Playing Conditions 2026 में क्या बदला ?
International Cricket Council यानी ICC ने New ICC Playing Conditions 2026 के तहत Men और Women के International Cricket Formats के लिए कई Playing Conditions अपडेट की हैं। ये बदलाव Time Wasting, Cricket Ball Specifications, Fielding, Test Cricket और Limited Overs Cricket से जुड़े हैं।नई व्यवस्था उन International Series पर लागू होगी जो 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद शुरू होंगी। जो Series पहले से चल रही हैं उनमें पुराने Regulations ही लागू रहेंगे।
Batter Time Wasting पर तीसरी गलती के बाद मिलेंगे 5 Penalty Runs
ICC Time Wasting Rule में Batter के समय पर तैयार नहीं होने की स्थिति को लेकर Penalty Structure तय किया गया है। अगर Batter निर्धारित समय के भीतर अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार नहीं होता है तो पहली Offence पर Warning दी जाएगी। दूसरी Offence पर Final Warning मिलेगी।तीसरी और उसके बाद की हर ऐसी Offence पर Fielding Side को 5 Penalty Runs दिए जाएंगे। बार बार ऐसी घटनाएं होने पर Code of Conduct के प्रावधान भी लागू किए जा सकते हैं।
यानी पहली देरी पर सीधे 5 रन नहीं मिलेंगे। Penalty Runs तीसरी और उसके बाद की Time Wasting Offence पर लागू होंगे।

Women और Junior Cricket Balls के लिए अलग Specifications
ICC ने Cricket Balls की Size और Weight से जुड़ी Specifications में भी बदलाव किया है।ICC के मुताबिक Women और Junior Cricket के लिए Manufacturers अक्सर दोनों Categories के लिए एक ही Ball तैयार करते थे। अब Men Women और Junior Cricket के लिए तीन अलग Size और Weight Specifications निर्धारित की गई हैं।
इससे अलग अलग Categories में इस्तेमाल होने वाली Cricket Balls के आकार और वजन के लिए अलग Standards तय हो गए हैं।
ICC Overthrow Rule में क्या बदला ?
ICC Overthrow Rule को लेकर मौजूद ambiguity को दूर किया गया है। नई Playing Conditions के अनुसार Overthrow तब माना जाएगा जब Fielder गेंद को Stumps की ओर इस उद्देश्य से भेजने की कोशिश करता है कि Runs रोके जा सकें या Run Out किया जा सके।वहीं गेंद को रोकने या किसी दूसरे Fielder तक पहुंचाने की कोशिश में हुआ Misfield Overthrow नहीं माना जाएगा।

Ball Finally Settled होने पर Umpire को ज्यादा discretion
Ball के Finally Settled होने की स्थिति को लेकर भी Playing Conditions में बदलाव किया गया है।अब Umpire के पास यह तय करने के लिए ज्यादा discretion होगा कि गेंद Finally Settled हुई है या नहीं। यह स्थिति खास तौर पर Close Match की आखिरी गेंद पर महत्वपूर्ण हो सकती है।
नई व्यवस्था के तहत गेंद का Bowler या Wicketkeeper के हाथ में होना जरूरी नहीं है। इसके बावजूद Umpire उसे Finally Settled मान सकता है।
Run Out और Stumping में Ball पर Complete Control जरूरी
ICC Fielding Rules 2026 में Run Out और Stumping से जुड़ी स्थिति को भी स्पष्ट किया गया है।किसी Fielder के पास गेंद Held मानी जाने के लिए उसके पास Ball पर Complete Control होना जरूरी होगा। सिर्फ गेंद को हाथ से छूते हुए Stumps तोड़ देना Ball को Held साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
Daytime Test में Pink Ball का Trial
Test Cricket में अब Daytime Test के दौरान Pink Ball के इस्तेमाल का Trial किया जा सकता है।इसके लिए दोनों Teams की आपसी सहमति जरूरी होगी। ICC के अनुसार इसका उद्देश्य खराब रोशनी के कारण होने वाले खेल के नुकसान को कम करना है।
Pink Ball के इस्तेमाल का फैसला Test शुरू होने से पहले करना होगा और एक बार सहमति होने के बाद पूरे Match में वही व्यवस्था लागू रहेगी। Match शुरू होने के बाद इस फैसले को बदला नहीं जा सकता। Red Ball से Pink Ball पर Switch करना भी Match शुरू होने के बाद संभव नहीं होगा।
Test में दिन के आखिरी Over का नियम बदला
Test Cricket में दिन के आखिरी Over के दौरान Wicket गिरने की स्थिति को लेकर भी नया प्रावधान जोड़ा गया है। गर आखिरी Over में Wicket गिरती है और Over अभी पूरा नहीं हुआ है तो केवल Wicket गिरने के कारण खेल अपने आप खत्म नहीं होगा।अगर Weather और बाकी Conditions खेल जारी रखने के लिए उपयुक्त हैं तो उस Over की बची हुई गेंदें उसी दिन कराई जा सकती हैं। ICC के अनुसार इससे अगले दिन उन गेंदों को पूरा कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
T20I में 15 मिनट का Fixed Innings Interval
T20I Playing Conditions 2026 में Innings Interval को लेकर नया प्रावधान किया गया है।अब T20I में Innings के बीच 15 मिनट का Fixed Interval होगा। अगर Match के दौरान समय का नुकसान हुआ है तो यह Interval घटाकर न्यूनतम 10 मिनट किया जा सकता है।
ODI और T20I में Drinks Break के दौरान Coach मैदान पर आ सकेंगे
ODI Playing Conditions 2026 और T20I Playing Conditions में Drinks Break को लेकर भी बदलाव हुआ है। अब Head Coach या उनके Designate को Drinks Interval के दौरान मैदान में जाकर खिलाड़ियों से बातचीत करने की अनुमति होगी। ICC ने ODI और T20I के Playing Conditions को इस मामले में एक समान किया है। यह व्यवस्था Women’s Cricket में जहां लागू थी वहां पहले से मौजूद थी।
ODI और T20I में Wide Ball Rule हुआ Permanent
ODI Wide Ball Rule 2026 और T20I में Batter की Movement से जुड़ा Wide Ball Trial अब Playing Conditions का स्थायी हिस्सा बना दिया गया है।यह नियम पहले Trial के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। इसका उद्देश्य उस स्थिति में Bowler को कुछ राहत देना था जब Batter Delivery से पहले या Delivery के दौरान अपनी Position बदलता है।
Wide तय करते समय Delivery के समय Batter के Legs की Position को Reference Point माना जाएगा। अगर Batter इसके बाद Off Side की ओर Move करता है तो उसकी बाद की Movement अपने आप Wide तय करने का आधार नहीं बनेगी।
New ICC Cricket Rules 2026 में Formats के हिसाब से क्या बदला?
नई Playing Conditions में अलग अलग Formats के लिए अलग प्रावधान किए गए हैं।Test Cricket में Daytime Pink Ball Trial और दिन के आखिरी Over से जुड़ा बदलाव किया गया है।
ODI और T20I में Wide Ball Rule को Permanent किया गया है और Drinks Break के दौरान Head Coach या उनके Designate को मैदान में आने की अनुमति दी गई है।
T20I में Innings Interval को 15 मिनट तय किया गया है जिसे समय के नुकसान की स्थिति में न्यूनतम 10 मिनट तक किया जा सकता है। वहीं सभी Formats से जुड़े बदलावों में Time Wasting Penalty, Ball Specifications, Overthrow और Ball Control से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।
New ICC Playing Conditions 2026 कब से लागू होंगी?
नई ICC Playing Conditions 2026 उन International Series पर लागू होंगी जो 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद शुरू होंगी। 1 अक्टूबर से पहले शुरू हो चुकी Series पुराने Regulations के तहत जारी रहेंगी।ICC ने Men और Women दोनों के लिए Test ODI और T20I की Updated Playing Conditions उपलब्ध करा दी हैं।
निष्कर्ष
ICC के नए Playing Conditions में Time Wasting से लेकर Ball Specifications और Fielding तक कई नियमों को अपडेट किया गया है। Test Cricket में Pink Ball Trial और दिन के आखिरी Over से जुड़े बदलाव किए गए हैं।ODI और T20I में Wide Ball Rule को Permanent किया गया है जबकि T20I में Innings Interval और Drinks Break से जुड़े प्रावधानों को भी अपडेट किया गया है। ये बदलाव 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद शुरू होने वाली International Series के लिए प्रभावी हैं।
FAQ (Frequently Asked Questions):
New ICC Playing Conditions 2026 क्या हैं ?
New ICC Playing Conditions 2026 International Cricket के Test ODI और T20I Formats के Updated Rules हैं। इनमें Time Wasting, Cricket Ball Specifications, Fielding, Pink Ball और Wide Ball से जुड़े नए प्रावधान शामिल हैं।
ICC ने 2026 में Cricket Rules में क्या बदलाव किए हैं ?
ICC ने Batter Time Wasting, Cricket Ball Specifications, Overthrow और Ball Control से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। Test Cricket में Daytime Pink Ball का Trial जोड़ा गया है। ODI और T20I में Wide Ball Rule Permanent किया गया है। T20I Interval और Drinks Break से जुड़े प्रावधान भी बदले गए हैं।
Batter Time Wasting पर ICC का नया Rule क्या है ?
पहली Time Wasting Offence पर Warning दी जाएगी। दूसरी पर Final Warning मिलेगी। तीसरी और उसके बाद की हर ऐसी Offence पर Fielding Side को 5 Penalty Runs दिए जाएंगे।
Batter को Time Wasting के लिए कितने Penalty Runs मिल सकते हैं?
तीसरी और उसके बाद की Time Wasting Offence पर Fielding Team को 5 Penalty Runs दिए जाएंगे। पहली Offence पर Warning और दूसरी पर Final Warning का प्रावधान है।
ICC का Five Run Penalty Rule क्या है ?
अगर Batter निर्धारित समय में अगली गेंद के लिए तैयार नहीं होता है तो पहली बार Warning और दूसरी बार Final Warning मिलेगी। तीसरी और उसके बाद की Time Wasting Offence पर Fielding Side को 5 Penalty Runs दिए जाएंगे।
क्या Test Cricket में Daytime Match के लिए Pink Ball इस्तेमाल की जा सकती है ?
हां। नई Playing Conditions के तहत दोनों Teams की आपसी सहमति से Daytime Test में Pink Ball के इस्तेमाल का Trial किया जा सकता है। इसका फैसला Test शुरू होने से पहले करना होगा।
Daytime Test में Pink Ball इस्तेमाल करने का फैसला कब किया जाएगा ?
Pink Ball से खेलने का फैसला Test Match शुरू होने से पहले दोनों Teams की आपसी सहमति से करना होगा। एक बार सहमति होने के बाद Match शुरू होने पर यह फैसला बदला नहीं जा सकता।